बैरन बाजार पोस्ट ऑफिस में सिले जाएंगे मुफ्त में थैले

0
8acc52381aca59a100c15d1d3fe4f5c7e73a4b0ad36a59f478fff477ef676c9d.0

रायपुर।

 भारतीय डाक विभाग के रायपुर डाक संभाग द्वारा स्वच्छता से श्रेष्ठ सेवा के तहत प्लास्टिक की थैली के स्थान पर कपड़े के थैले को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आम जनता के लिए बैरन बाजार पोस्ट ऑफिस, रायपुर में नि:शुल्क थैला सिलवाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बैरन बाजार पोस्ट ऑफिस, रायपुर के प्रांगण में दो अक्टूबर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कोई भी जन-सामान्य पुराने कपड़े लाकर, अधिकतम 2 थैले सिलवा सकते हैं । इस सेवा का उद्घाटन रायपुर डाक संभाग के प्रवर अधीक्षक हरीश कुमार महावर और उपअधीक्षक सौरभ कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed