गैंगस्टर अमन साहू 19 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर

0
14_10_2024-aman_sahu_gangster

रायपुर। 

लॉरेंस बिश्नोई के करीबी कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को 19 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया गया है। यह फैसला सीबीआई के स्पेशल मजिस्ट्रेट भूपेश कुमार बंसत की कोर्ट ने सुनाया। लॉरेंस बिश्नोई के करीबी कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को सोमवार रायपुर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पूछताछ के समय अमन के वकील को मौजूद रहने की अनुमति दी है। अब रायपुर पुलिस अमन साहू से पूछताछ करेगी, ताकि उसके खिलाफ चल रहे मामलों में अहम जानकारी हासिल की जा सके। अमन साहू को 19 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक फिर से कोर्ट में पेश करने का आदेश पुलिस को दिया गया है। इससे पहले झारखंड जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को सोमवार रात आधी रात के वक्त कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झारखंड से रायपुर लाया गया। उसे झारखंड के सरायकेला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ और झारखंड की 30 से अधिक सशस्त्र पुलिस बल की टीम मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed