ब्रांड वैल्यू के मामले में सबसे आगे है CSK की टीम, जानें RCB और अन्य टीमों का हाल

0
4e5ff1458c7470b460960d17cadf2a170dc1f7c455a56127cbe5a769b3ee6ad9.0

नई दिल्ली।

आईपीएल मौजूदा वक्त में दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी क्रिकेट लीग है। हर बढ़ते साल के साथ आईपीएल की ब्रांड वैल्यू भी बढ़ती जा रही है। 2022 से टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चेन्नई के लिए खेलते हैं और 2023 के सीजन तक उन्होंने टीम की कमान भी संभाली। तो आइए जानते हैं कि आईपीएल की मशहूर टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ब्रांड वैल्यू के मामले में किस नंबर पर है और बाकी टीमों का क्या हाल है।

ब्रांड फाइनेंस की आईपीएल रिपोर्ट के मुताबिक, लीग ने टोटल ब्रांड वैल्यू में 13% की बढ़ोत्तरी देखी है। 2023 में लीग की ब्रांड वैल्यू 10.7 बिलियन डॉलर (करीब 90,679 करोड़ रुपए) थी, जो 2024 में 12 बिलियन डॉलर (करीब 1.01 लाख करोड़ रुपये) हो गई। टूर्नामेंट की शुरुआत 2008 में हुई थी। 2009 में टूर्नामेंट की ब्रांड वैल्यू 2 बिलियन डॉलर (करीब 16,943 करोड़ रुपये) थी।

लीग में मौजूद 10 टीमों में सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाली टॉप-4 टीमें देखी जाएं तो चेन्नई सुपर किंग्स पहले नंबर पर, मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर और कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे नंबर पर मौजूद है. चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड वैल्यू 122 मिलियन डॉलर (करीब 1,033 करोड़ रुपये) की है।

फिर दूसरे नंबर पर मौजूद मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 119 मिलियन डॉलर (करीब 1,008 करोड़ रुपये) की है। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे पायदान पर है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 117 मिलियन डॉलर (करीब 991 करोड़ रुपये) की है। फिर चौथे पायदान पर मौजूद केकेआर की ब्रांड वैल्यू करीब 923 करोड़ रुपये है।

इसके बाद सनाराइजर्स हैदराबाद की टीम 719 करोड़ रुपये की ब्रांड वैल्यू के साथ पांचवें पायदान पर है। फिर राजस्थान रॉयल्स 686 करोड़ रुपये के साथ छठे, दिल्ली कैपिटल्स 677 करोड़ रुपये के साथ सातवें, गुजरात टाइटंस 584 करोड़ रुपये के साथ आठवें, पंजाब किंग्स 576 करोड़ रुपये के साथ नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 508 करोड़ रुपये के साथ ब्रांड वैल्यू में 10वें पायदान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed