आमजन पर भारी पड़ रही सुरक्षा मानको की अनदेखी

0
Untitled-1-copy-444

कोरबा ।

राष्ट्रीय राजमार्ग 149 बी कोरबा -उरगा -चाम्पा का निर्माण कार्य कर रही ठेका कंपनी डायमंड की निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी आमजन पर आफत बन रही है। शुक्रवार को निर्माणाधीन अंडर पास ब्रिज का आर ई वाल पैनल अचानक एक एक ट्रेलर के केबिन ऊपर जा गिरा । जिससे ट्रेलर का केबिन पूरी तरह तहस नहस हो गया। सबसे ज्यादा क्षति हेल्पर साइड को हुआ ,घटना का सुखद पहलू यह रहा कि सौभाग्य से गाड़ी में हेल्फर नहीं था वरना निश्चित ही जनहानि हो सकती थी। जहाँ पर ब्रिज का बड़ा आर ई वाल पैनल ट्रेलर के ऊपर गिरा उसमें चौबीसों घण्टे सैकड़ों छोटे बड़े वाहनों का परिचालन होता है। अगर यह आर ई वाल पैनल कार या मोटरसाइकिल वालों पर गिर जाता तो निश्चित ही कई लोग काल कलवित हो जाते। पूर्व में भी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में तकनीकी व सुरक्षा मानकों की अनदेखी ,अनियमितता के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन संजीदगी दिखा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व में भी इस मार्ग में हुई घटनाओं में आधा दर्जन लोग काल के गाल में समा चुके हैं । बावजूद इसके फर्म पर कोई विशेष बड़ी कार्रवाई नहीं की गई। जिससे फर्म के हौसले बढऩे लगे हैं । जिससे बरपाली वासियों में आक्रोश व्याप्त है।
इन नियमों की अनदेखी का आरोप
निर्माणाधीन अंडर पास ब्रिज के कार्य में फर्म ने सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया है। ऊपरी हिस्से में कार्य प्रगतिरत है और नीचे में यातायात सुचारू रखा गया है। सुरक्षा नियमों के अनदेखी करते हुए ट्रैफिक नीचे में चालू कर दिया गया है,जिसकी जरूरत नहीं थी। उस स्थल को सेफ्टी रिबन लगाकर घेरना था । नियमानुसार नीचे जिस स्थान पर कार्य प्रगतिरत है उसके नीचे कभी भी आवागमन शुरू नहीं किया जा सकता है बल्कि वहां लाल झंडा और सेफ्टी रिबन लगाकर के घेरा किया जाना चाहिए था।इस तरह से सुरक्षा नियमों का खुला मजाक विगत एक पखवाड़े से की जा रही है । हाल ही में फर्म पैनल ब्लॉक बढ़ा रहा था हाइड्रा क्रेन लगा हुआ था और नीचे ट्रैफिक चालू था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed