पार्षद विनोद लाल राठौर ने अनाथ बच्चों संग मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

0
5de68927555e7672e8654f592b9d5f324061eba4dbce6504ae628bcbba367ebb.0

जांजगीर चांपा। 

खरसिया के वार्ड नंबर 6 के पार्षद विनोद लाल राठौर ने अपने जन्मदिन को विशेष और यादगार बनाने के लिए जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा स्थित अनाथालय एवं वृद्धाश्रम में अनाथ बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताया।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को भोजन कराया, केक काटा और सभी के साथ हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। आश्रम के बच्चों और बुजुर्गों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके इस सराहनीय कार्य की सराहना की।

विनोद लाल राठौर ने कहा, “जीवन का असली आनंद तब है जब हम अपनी खुशियों को दूसरों के साथ बांटें। अनाथ बच्चों और बुजुर्गों के बीच अपना जन्मदिन मनाकर मुझे आत्मिक शांति और अपार खुशी मिली।”

पूरे आयोजन का माहौल सौहार्दपूर्ण और भावनात्मक रहा। सभी ने पार्षद के इस मानवीय कार्य की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed