राजधानी में निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

0
fd24fe0753c772ef08f437b7ed40983c2c4aa0ca93ee792230f59ce3eee9110f.0

रायपुर।

राजधानी रायपुर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में निकाली जाएगी। परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर  महादेव मंदिर के पास थाना गुढ़ियारी के बाजू में जयंती कार्यक्रम एवं संध्या 5:30 बजे भारत माता चौक से पहाड़ी चौक एवं महतारी चौक होते हुए पुनः भारत माता चौक तक शोभायात्रा निकलेगी।

प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद विजय दुबे ने यह बताया कि भगवान  परशुराम का जन्म उत्सव धूमधाम मनाया जाएगा। दोपहर 3 बजे से दीप प्रज्वलन एवं श्री गणेश जी व भगवान परशुराम जी का पूजन होगा। दोपहर 3:30 बजे से अतिथि सम्मान व  शाम 4:00 बजे विप्रोतथान
वक्तव्य एवं पदाधिकारी नियुक्ति, संध्या 5:30 शोभायात्रा एवं रात्रि 9 बजे से प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया है। भगवान श्रीपरशुराम जी की भव्य शोभायात्रा शाम साढ़े 5 बजे से निकली जाएगी।महादेव श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास गुढ़ियारी थाना के बाजू भारत माता चौक से शोभायात्रा प्रारंभ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed