रायपुर –छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान हो चुके हैं। और भाजपा कार्यकर्ता जीत को लेकर जहां अस्वस्त है। वहीं कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे हर भ्रम के प्रति सजग है। और जनता में फैलाई जा रही भ्रामक घोषणाओं, पर जनता को भी सजग रह कर, मतदान करने के लिए अपील करने के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं। कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए घोषणा की गई है। 1 लाख रुपए साल में देने का, पर प्रश्न यह है की यह रकम कैसे और किस तरह से दी जाएगी, इतनी बड़ी राशि आयेगी कैसे ,छत्तीसगढ़ में यह राशि है, जिसका भुगतान असम्भव है। और कांग्रेस येन केन प्रकार से जनता को दिग्भ्रमित कर रही है,, मंडल प्रभारी गोवर्धन खंडेलवाल अपने हर कार्यकर्ता को इसकी जानकारी के साथ, आम नागरिक को जानकारी उपलब्ध कराई जाय और जागरूकता आए यह अपील की
शक्ती केन्द्र प्रभारी नवीन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र और डिजीटल भ्रामक लिंक के प्रति समझाते हुए, कांग्रेस इस चुनाव में गलत हथकंडे अपना रही है,8,333 रु देने के बहाने जनता के साथ छल करने और बीजेपी को बदनाम करने के प्रयास पर सचेत रह हर कार्यकर्ता को मतदान के लिए ज्यादा से ज्यादा वोटर को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के साथ, मोदी के कार्यकाल में भारत के बदले हुए व्यवस्था से आम नागरिक भी परिचित हो इसके लिए हर कार्यकर्ता का प्रयास जरूरी है, और ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की अपील की। बैठक बीजेपी की वरिष्ठ और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष मोहिनी सावरकर के यहां आहूत की गई, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ कौशिक के नेतृत्व में सैकडो कार्यकर्ता ने तन मन से कार्य करने और लोकसभा में प्रचंड जीत दिलाने संकल्प लिया।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *