Search

पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह

पंचतत्व में विलीन हुए मनमोहन सिंह

नईदिल्ली ।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते, तो सभी उनकी बात सुनते थे। अब वह शख्सियत हमेशा के लिए मौन हो गई। मनमोहन सिंह ने 92 वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में गुरुवार रात अंतिम सांस ली। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया। पूरे देश ने उन्हें नाम आंखों से विदाई दी. यहां तीनों सेनाओं ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के बाद अंतिम संस्कार किया गया। वहीं उनकी बड़ी बेटी उपिंदर सिंह (65), दूसरी बेटी दमन सिंह (61) और तीसरी बेटी अमृत सिंह (58) निगम घाट पर मौजूद हैं। इससे पहले, शुक्रवार को उनके आवास पर पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मू समेत देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। विशेष वाहन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सवार हैं। मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू। राहुल गांधी ने पूर्व पीएम की पार्थिव देह को कंधा दिया। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध घाट पर देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह आदि ने निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि दी। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं। सोनिया गांधी ने निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट के अंदर लाया गया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंचीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंच गए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगम बोध घाट के लिए रवाना हुए। मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट लेकर जाया जा रहा है। उनके विशेष वाहन के पीछे हजारों लोगों की भीड़ चल रही है। तस्वीरों में देखिए किन नेताओं ने दी अंतिम श्रद्धांजलि। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा कि आज भारत ने एक महान व्यक्ति खो दिया है। वह न केवल एक अच्छे नेता थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे। लोग उन्हें एक कमजोर प्रधानमंत्री कहते थे लेकिन यह बिल्कुल गलत था। उन्होंने हमेशा देश के लिए काम किया, वह एक मजबूत और दयालु व्यक्ति थे।कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, यह दुख की घड़ी है। एक महान व्यक्ति, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और विश्व के नेता आज हमारे बीच नहीं रहे। ये केवल भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए दुखद पल है। उनकी आत्मा को शांति मिले।राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, बिना चि_ी लिखे केंद्र सरकार को आगे आकर फैसला करना चाहिए था कि उनका मेमोरियल बनेगा, जैसे वाजपेयी जी का बना। मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व निराला है, लीक से हटकर है। जनता के लिए यह मिसाल है।

Uditbharatnews News

Uditbharatnews News

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy