नई दिल्ली।
देहरादून भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को 155वें पासिंग आउट परेड के बाद देश को 456 युवा सैन्य अफसर मिले हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर कुल 491 जेंटलमैन कैडेट्स ने कमीशन प्राप्त कर सशस्त्र बलों में अपना सफर शुरू किया जिनमें कैडेट्स 35 मित्र राष्ट्रों से हैं। ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित इस परेड की सलामी नेपाल के सेना प्रमुख, जनरल अशोक राज सिगडेल ने ली।
इस साल पास आउट होने वाले बैच में 155 रेगुलर कोर्स, 44 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस-44), 138 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स और स्पेशल कमीशन ऑफिसर्स (एससीओ-53) के कैडेट्स शामिल थे। इसके अलावा 13 मित्र देशों के 35 विदेशी कैडेट्स ने भी ट्रेनिंग पूरी की, जिनमें नेपाल सेना के दो कैडेट्स शामिल थे।
1. सॉर्ड ऑफ ऑनर: एसीए जतिन कुमार।
2. गोल्ड मेडल: एयूओ प्रथम सिंह (सर्वश्रेष्ठ ऑर्डर ऑफ मेरिट)।
3. सिल्वर मेडल: एसीए जतिन कुमार (द्वितीय स्थान)।
4. ब्रॉन्ज मेडल: बीयूओ मयंक ध्यानी (तृतीय स्थान)।
5. टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स का सर्वश्रेष्ठ कैडेट: कैडेट चिराग यादव।
6. टीईएस-44 का सर्वश्रेष्ठ कैडेट: कैडेट महिपाल सिंह.।
7. बांग्लादेश मेडल (सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट): कैडेट प्रवीण पांडे (नेपाल). चीफ।
8. ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर: जेसोर कंपनी को समग्र प्रदर्शन में प्रथम स्थान के
लिए सम्मानित किया गया।