अग्निवीर भर्ती: भारतीय वायुसेना के लिए 4 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, देखिए डिटेल्स

0
a323bf87ca7a142b5ec69d4cff02ba6815c9868a2f39e3aaa0cbb68368528f15.0

दुर्ग।

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अविवाहित युवक एवं युवतियों से 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। उमीदवार का जन्म 3 जुलाई 2004 और 3 जनवरी 2008 (दोनों तिथियों समिलित) के मध्य हुआ हो।

शैक्षणिक योग्यता साइंस विषय (गणित समूह) के लिए इंटरमीडियेट 10+2, समकक्ष परीक्षा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों के साथ एवं अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक अथवा इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से 50 प्रतिशित अंकों के साथ तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रीकल/आटोमोबाइल/इंस्टूमेंटेशन टेक्नालॉजी/ इंफोरमेशन टेक्नालॉजी)हो। सांइस के अलावा अन्य विषय के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ जिसमें अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक उत्तीर्ण हो।पुरुष आवेदकों की न्यूनतम ऊंचाई 152.50 सेंटीमीटर एवं महिला आवेदकों की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। पुरुष आवेदकों के लिए सीना 77 सेंटीमीटर एवं फुलाने पर 82 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। साथ ही श्रवण क्षमता 6 मीटर की दूरी की आवाज सुनने की क्षमता होना चाहिए। ऑनलाईन पंजीयन भारतीय वायु सेना के वेबसाइट https//agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए वायुसेना की वेबसाइट https//agnipathvayu.cdac.in और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed