मुख्यमंत्री निवास में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक
रायपुर।
मुख्यमंत्री निवास में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर विधायक साथियों से सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित मंत्रिमंडल के सभी साथी एवं विधायक मौजूद रहे।
