स्वच्छता सर्वेक्षण में सफलता के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश

0
WhatsApp Image 2024-07-10 at 8.11.55 PM

रायपुर ।

भारत सरकार  एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगरीय निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण में सफलता के लिए विभिन्न प्रयास किया जा रहे हैं। जिसके परिपेक्ष्य में भारत सरकार के संयुक्त सचिव  रूपा मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास अभिकरण  शशांक पांडे द्वारा नगर पालिक निगम बीरगांव क्षेत्र का दौरा किया गया एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में सफलता के लिए कार्य योजना तैयार किए जाने निर्देशित किया गया।

 साथ ही संयुक्त सचिव द्वारा मणि कंचन केंद्र डेरापारा के महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य को सराहा गया एवं उनके परेशानियां के संबंध में चर्चा की गई। मणि कंचन केंद्रों में स्वच्छता समूह के महिलाओं को सूखा कचरा के पृथकीकरण में सहूलियत के लिए टेबल एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने निर्देशित किया गया। इस अवसर पर निगम आयुक्त  बृजेश सिंह क्षत्रिय एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed