1 मई से एटीएम से पैसा निकालना हो जाएगा महंगा

0
Untitled-8-404

नईदिल्ली  ।

अक्सर हम कैश निकालने के लिए एटीएम मशीन का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि एटीएम के जरिए आप 24&7 कभी भी पैसा निकाल सकते हैं। मौजूदा वक्त में, एटीएम से कैश निकालने पर एक लिमिट तक आपको कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ता है। लेकिन लिमिट पूरी होने के बाद आपके अकाउंट से एक निश्चित चार्ज काटा जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब यहीं चार्ज बढऩे वाला है। 1 मई 2025 से एटीएम से कैश निकालने पर लगने वाले शुल्क को बढ़ाया जा सकता है। इस तरह से अब आपको एटीएम से कैश निकालना और भी महंगा पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुल्क बढ़ाने का ये फैसला एटीएम ऑपरेशन कॉस्ट को देखकर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये बदलाव देश की केंद्रीय बैंक,आरबीआई और एनपीसीआई दोनों ने मिलकर किया है। इस बदलाव के तहत 1 मई 2025 से एटीएम मशीन से कैश निकालने पर लगने वाला चार्ज बढ़ सकता है। अभी हमें कैश निकालने पर 17 रुपये चार्ज देना होता है, जिससे 1 मई से बढ़ाकर 19 रुपये कर दिया जाएगा। इसके अलावा गैर वित्तीय ट्रांजेक्शन जैसे मिनी स्टेटमेंट, बैलेंस चेक के लिए भी अभी 6 रुपये चार्ज लगता है, जिसे बढ़ाकर 7 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed