35 लाख की चांदी की पायल जब्त, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

0
4369709-untitled-34-copy

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर खैरागढ़ पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी बीच खैरागढ़ में 34 किलो की चांदी के पायल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 177 जोड़ी पायल बरामद की गई है, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक ने बताया कि वह यह चांदी के पायल लेकर मध्य प्रदेश के सागर से रायपुर आया था। उसके पास मौके पर चांदी के जेवर से जुड़े दस्तावेज और बिल नहीं थे, जिसके बाद पुलिस ने चांदी को जब्त कर आगे की कार्रवाई की। पुलिस ने प्रदेश निर्वाचन कार्यालय को इसकी जानकारी दे दी है। दरअसल, खैरागढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर वाहनों की शुक्रवार को चंडी मंदिर के पास चेकिंग की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने एक एमपी पासिंग स्कॉर्पियो को रोका। वाहन की डिग्गी में एक कमांडो बैग रखा था। जब पुलिस ने उस बैग को खोलकर देखा तो उसमें नीले रंग की आठ अलग-अलग पॉलीथिन में चांदी के पायल रखे हुए थे। आठों पॉलीथिन में 34 किलो वजन की चांदी की 177 जोड़ी पायल बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। वाहन को ड्राइव कर रहे अंशुल तिवारी (32) ने पूछताछ में बताया कि वह यह चांदी मध्य प्रदेश के सागर से रायपुर ले जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed