रायपुर पुलिस ने नाबालिग से अनाचार करने वाले आरोपी को उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार

0
bb46642243497a9b966133a423148354eba7ddb46c402126150557a94c1239d3.0

रायपुर।

थाना पंडरी रायपुर के धारा 363,376, 376(2)ढ भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट के मामले में आरोपी चुन्नू चन्द्राकर छत्तीसगढ से भागकर उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में छिपकर बैठा था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण नाबालिग के अपहरण व महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा व जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने घटना की संवेदनशीलता को ध्यान मे रखकर गंभीरता से लिया था।

मामले में तत्काल थाना प्रभारी पण्डरी को दीगर राज्य टीम भेजकर फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने आदेशित किया गया था। थाना पंडरी से सउनि रामकृष्ण वर्मा एवं आरक्षक दुष्यंत बांधे की टीम बनाकर उन्नाव (उत्तरप्रदेश) भेजकर आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया। ट्राजिट रिमांड मे लेकर रायपुर छत्तीसगढ लाकर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी चुन्नू उर्फ चन्द्रकांत चन्द्राकर पिता देवीदिन यादव 29 वर्ष निवासी ग्राम सुमहारी (मिर्जापुर) थाना कोतवाली पुरवा जिला उन्नाव (उत्तरप्रदेश) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed