गोपी कश्यप के नेतृत्व में सदस्यता अभियान में युवाओं ने छेड़ी मुहिम
सिहावा।
2 अक्टूबर को गोपी कश्यप और उनके टीम के बेस्ट लीडर गोलू मंडावी द्वारा सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कर्राघाटी, दलदली, बिलभदार, डोंगरडुला, परसापानी, राजपुर, कोलियारी, गट्टासिल्ली, गोविंदपुर, घोटगावँ में, रूपेंद्र साहू द्वारा नगर पंचायत नगरी में, कुलदीप साहू, राजू पटेल द्वारा पाइकभाठा, घठुला, गढ्डोंगरी में मेरे टीम के सदस्यों के बीच पहुंचकर सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के साथ ही साथ लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए गए।

गोपी कश्यप, रूपेंद्र साहू, कुलदीप साहू, गोलू मंडावी राजू पटेल सहित टीम के पूरे लीडर्स द्वारा सयुंक्त रूप से निर्धारित किये गए 80 सक्रिय सदस्य सिहावा विधानसभा में बनाने के लक्ष्य की ओर तेज़ गति से बढ़ रहे हैं। जिसमें हमें प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी का विशेष आशीष, अजजा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम का बेहतरीन मार्गदर्शन, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस का बेहतरीन प्रोत्साहन और नागेंद्र शुक्ला का बेहतर नेतृत्व प्राप्त हो रहा है। मैं और मेरी पूरी टीम के सभी लीडर्स और सदस्य आप सभी से लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष सहयोग औऱ मार्गदर्शन की अपेक्षा करते।
