आबकारी विभाग द्वारा शराब निर्माण और भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई

0
WhatsApp Image 2025-03-13 at 13.57.32_6b7c0bc2

  जांजगीर-चांपा।

कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त आबकारी अलेख राम सिदार ने बताया कि आबकारी वृत्त एवं पुलिस थाना पामगढ़ द्वारा पामगढ़ – जांजगीर मार्ग में नाका लगाकर लाल रंग के ऑल्टो के 10 कार को रोककर तलाशी लेने पर दो बड़ी प्लास्टिक पालीथीन में 45-45 पाउचो में भरा कुल 18 लीटर हाथ भट्टी महुआ मदिरा बरामद होने पर कार में सवार व्यक्ति दीपक यादव, प्रीतम दास निवासी जांजगीर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) एवं 59 (क) के तहत कार्यवाही कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी   धीरज नायक, थाना प्रभारी पामगढ़  मनोहर सिन्हा, आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिंह सिदार, सहायक उप निरीक्षक थाना पामगढ़   संतोष बंजारे एवं आबकारी मुख्य आरक्षक  मुकेश कुमार शर्मा राजेश पांडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आबकारी विभाग द्वारा शराब निर्माण और भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई

0
WhatsApp Image 2024-09-12 at 5.26.25 PM

जांजगीर-चांपा ।

कलेक्टर   आकाश छिकारा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त आबकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में ग्राम खरौद मे रंजू यादव उम्र 28 के कब्जे से 8.9 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद होने पर आब. अधि. की धारा 34(2) 59 क के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार आज ग्राम मौहाडीह में ऋषि यादव के रिहायशी मकान आधिपत्य से 10 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद होने पर आब.अधि. 1915 की धारा 34(2) के तहत  प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक   विकास पाल सांडे, आबकारी उपनिरीक्षक   यीवरेश कुमार, रमेश सिंह सिदार, मुख्य आरक्षक  राजेश पाण्डे, मुख्य आरक्षक  अनवर मेनन, आरक्षक गणेश चेलकर,  मुकेश कुमार शर्मा,   रामदुलारी यादव, आरती भारती,    देवदत्त जायसवाल, गीता कमल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed