आईएएस नम्रता गांधी को पीएम अवार्ड

0
442cd91ed0fd0ec41b9605af30c00147f88227b9a82dd3fe3127b1d5fa950116.0

 आईएएस नम्रता को वाटर कंसर्वेशन प्लान क़े लिए चुना गया है। उन्हें इनोवेशन केटेगरी में पीएम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अब 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कलेक्टर नम्रता गांधी को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। नम्रता पीएम अवार्ड से सम्मानित होने वाली छत्तीसगढ़ की तीसरी आईएएस अधिकारी है। इससे पहले दंतेवाड़ा के तत्कालीन कलेक्टर ओपी चौधरी और सौरभ कुमार को पीएम अवार्ड मिला था। इस सम्बन्ध में भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के सचिव वी श्रीनिवास द्वारा पत्र जारी किया गया है। नम्रता गांधी छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस 2013 बैच की आईएएस अफसर हैं। मुंबई की रहने वाली नम्रता गांधी के पिता का नाम हेमेंद्र गांधी और माता का नाम मीता गांधी है। उनके पिता का बिजनेस है और नम्रता एक व्यापारिक घराने से ताल्लुकात रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed