आयुष्मान कार्ड बनने से इलाज को लेकर निश्चिंत हुए संजय कुमार सिंह

0
Sanjay Singh

रायपुर ।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। प्रथम चरण में लोगों की मांग और शिकायतें मंगाई गई और द्वितीय चरण में उन आवेदनों के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी आमजनों के आवेदनों का निराकरण कर रहे हैं।आकाशवाणी चौक निवासी संजय कुमार सिंह सिक्युरिटी गार्ड का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है। उनके घर में उनकी पत्नी और एक पुत्र है। उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बनने की वजह से परिवार के इलाज में होने वाले खर्च को लेकर सिंह चितिंत रहते थे, उन्होंने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन दिया था लेकिन उनका कार्ड नहीं बन पाया था। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन पेश किया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनके आयुष्मान कार्ड के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए उन्हें कार्यालय बुलाया और सभी मूल दस्तावेजों की जांच उपरांत उनका आयुष्मान कार्ड बनाया गया। सिंह के हाथ में आयुष्मान कार्ड आते ही उनका चेहरा खिल गया और उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को सुशासन तिहार के संचालन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने परिवार के इलाज के निश्चिंत हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed