भारत ने पाकिस्तान से आयात पर लगाया बैन

0
3a279bc61e1f104263bcc4d14f345255133185fb4076d1dc1222798fb6e5508a.0

पहलगाम/नई दिल्ली । 

भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात (इंपोर्ट) पर रोक लगा दी है। सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया कि इस बैन से किसी को छूट चाहिए तो सरकार से परमिशन लेनी होगी। इस बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मैनेजमेंट ने कर्मचारियों से कहा कि यह मुश्किल वक्त है, राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए काम नहीं रुकना चाहिए।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत ने अगर सिंधु नदी का पानी रोका तो हम हमला कर देंगे। आसिफ ने शुक्रवार को यह बयान दिया। पहलगाम हमले के बाद आसिफ पहले भी अपने बयान को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। आसिफ  ने कहा था कि पाकिस्तान 30 साल से आतंकियों को पाल रहा है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। तरार ने पाकिस्तान पर भारतीय हमले का दावा किया था। भारत ने शुक्रवार को ही पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और इंस्टा अकाउंट ब्लॉक कर दिया था।

बयानबाजी के बीच पाकिस्तानी सेना लगातार एलओसी पर फायरिंग कर रही है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर इलाकों में पाकिस्तानी फौज ने लगातार नवें दिन सीज फायर वॉयलेशन किया। भारतीय सेना लगातार पाकिस्तानी फायरिंग का जवाब दे रही है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रुशष्ट पर फायरिंग के चलते सरकारी मिडिल स्कूल सारूला के बच्चों ने बंकर में शरण ली।

बांग्लादेश सरकार ने मेजर जनरल (रि.) फजलुर रहमान के बयान से किनारा किया है। फजलुर ने शुक्रवार को कहा था कि यदि भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो ढाका को चीन के साथ मिलकर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा कर लेना चाहिए। फजलुर को अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस का करीबी माना जाता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खाड़ी देशों के राजदूतों से मुलाकात की और उनसे समर्थन मांगा। शहबाज शरीफ ने सऊदी अरब, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (्रश्व) के राजदूतों के साथ अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लिया और पहलगाम हमले को लेकर पाकिस्तान का रुख बताया। पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। क्करूह्र ने बताया कि शहबाज ने सऊदी अरब समेत बाकी खाड़ी देशों से भारत पर दबाव डालने की अपील की, ताकि तनाव कम किया जा सके।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू की कोट भलवाल जेल में बंद दो आतंकवादियों, निसार अहमद उर्फ हाजी निसार और मुश्ताक हुसैन उर्फ चाचा से पूछताछ की है। ये दोनों जनवरी 2023 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के डांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में शामिल थे, इसमें सात नागरिकों की मौत हुई थी ।

उम्मीद है भारत पाकिस्तान के साथ टकराव से बचेगा: अमेरिकी उपराष्ट्रपति 
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि उम्मीद है कि भारत पाकिस्तान के साथ बड़े टकराव से बचेगा। वेंस ने पाकिस्तान से अपील की कि वह भारत के साथ आतंकियों की तलाश और कार्रवाई में सहयोग करे। वेंस ने कहा कि अगर पाकिस्तान किसी भी तरह जिम्मेदार है, तो वह भारत के साथ उन आतंकियों पर कार्रवाई करेगा जो उसकी जमीन से ऑपरेट करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed