भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश से मचा हड़कंप

0
4434817-untitled-104-copy

नई दिल्ली।

हरियाणा के मोरनी के नजदीक स्थित बालदवाला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फाइटर जेट अचानक गिर गया. जेट के गिरने से गांव के आस-पास डर और चिंता का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, जेट का पायलट पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतरने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया. हादसे की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम भी भेजी गई है.बताया जा रहा है कि हादसा इतना खौफनाक था कि विमान के टुकड़े-टुकड़े हो गए, और इसके टुकड़े दूर तक बिखरे नजर आए.जगुआर फाइटर जेट क्रैश पर वायु सेना ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि भारतीय वायुसेना का एक जगुआर विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अंबाला में सिस्टम में खराबी आने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से बाहर निकलने से पहले जमीन पर किसी भी बस्ती से दूर ले गया.”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed