भुवनेश्वर में बवाल, विधायक की गाड़ी में उपद्रवियों ने लगा दी आग

0
Untitled-11-272

भुवनेश्वर।

फूलवाणी सर्किट हाउस परिसर में उपद्रवियों ने विधायक उमाचरण मलिक की गाड़ी में आग लगा दी। सर्किट हाउस गैरेज में दो अन्य दोपहिया वाहनों को पूरी तरह से जला दिया गया, जबकि विधायक की इनोवा गाड़ी (ओडी-12एफ-7626) आंशिक रूप से जल गई है। विधायक मलिक शुक्रवार रात फुलवाणी सर्किट हाउस में ठहरे थे।
सर्किट हाउस के दूसरे कमरे में हाईकोर्ट के जज भी रुके थे। हालांकि, रात करीब 2 बजे जज की सुरक्षा के प्रभारी होमगार्ड ने देखा कि विधायक की गाड़ी समेत दो बाइक में आग लग गई है। होमगार्ड ने सर्किट हाउस स्टाफ को बुलाया। पुलिस और फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई। बिजली विभाग के कर्मी भी बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका के साथ मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed