बलौदाबाजार हिंसा: 3 दिनों तक जेल में रहेंगे कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, कोर्ट ने सुनवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा

0
image-2024-08-17T232917.413-768x432

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को न्यायालय ने 3 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की मांग पर और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने यह आदेश जारी किया।

जानकारी के मुताबिक देवेंद्र यादव को रायपुर के जिला जेल में रखा जाएगा और पुलिस उन्हें रायपुर के लिए रवाना कर चुकी है। उन्हें तीन दिन की रिमांड पर रायपुर जेल में रखा जाएगा। इस मामले में आगे की सुनवाई और कानूनी प्रक्रियाओं की दिशा पर भी नजर रखी जाएगी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता हर्षवर्धन परगनिहा ने मीडिया को बताया कि उनके मुवक्किल को न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश आया है और इस पर वे आगे की कानूनी कार्यवाही करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed