चाइना के माल की कोई गारंटी नहीं, श्रीलंका में चीन में बना एक और विमान ध्वस्त, सुरक्षा पर उठे सवाल

0
Untitled-2-508

कोलंबो ।

श्रीलंकाई वायुसेना का चीन निर्मित एक और प्रशिक्षण विमान ध्वस्त हो जाने से इसकी सुरक्षा को लेकर सवाल पैदा हो गया है। वारियापोला क्षेत्र में शुक्रवार को चीन निर्मित के-8 प्रशिक्षण विमान क्रैश हो जाने के बाद सेवा में अन्य विमानों की सुरक्षा और संचालन तैयारी को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। इससे पहले 15 दिसंबर, 2020 को श्रीलंकाई वायुसेना का एक पीटी-6 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। सात अगस्त, 2023 को पीटी-6 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट और फ्लाइट इंजीनियर दोनों की मौत हो गई। मुख्य प्रशिक्षक पायलट और प्रशिक्षु पायलट दुर्घटना से पहले विमान से बाहर निकल गए। वर्तमान में दोनों का कुरुनेगला टीचिंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। श्रीलंकाई वायुसेना के कमांडर एयर मार्शल बंडू एदिरिसंघे ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सात सदस्यीय विशेष जांच समिति गठित की है।सिंगल-इंजन काराकोरम-8 (के-8) जेट प्रशिक्षक विमान चीन, मिस्त्र, पाकिस्तान, जिंबाब्वे और श्रीलंका समेत कई देशों की सेना की सेवा में है। सितंबर 2018 में सूडानी सेना से संबंधित के-8 क्रैश हो गया था। बोलीविया में भी यह विमान एक आवासीय क्षेत्र में क्रैश हो गया और इस वर्ष जनवरी में पाकिस्तानी वायुसेना का पीके-8 मुश्शाक क्रैश हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed