छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी ने ग्रहण किया पदभार

0
0633e3849190e116063e9e42289b659017baad552309ef4d58190337a361da5e.0

रायपुर।

 श्रीनिवास मद्दी ने  छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी ने पदभार ग्रहण के बाद पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पद की गरिमा बनाए रखते हुए मिले दायित्व का निर्वहन करने की बात कही।

राजधानी के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम (साइंस कॉलेज परिसर) में हुए इस समारोह में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप, विधायक सुनील सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष पदभार कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के  नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed