छत्तीसगढ़ ऑफिसर्स असोशिएशन ऑफ यूको बैंक रायपुर का प्रथम त्रिवर्षिय अधिवेशन संपन्न
रायपुर। छत्तीसगढ़ ऑफिसर्स असोशिएशन ऑफ यूको बैंक रायपुर का प्रथम त्रिवर्षिय अधिवेशन होटल महिंद्रा जेल रोड रायपुर मे दिनांक 23 .11.2024 को सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कामरेड वाय गोपाल कृष्ण, राज्य सचिव, आइबोक छत्तीसगढ़ राज्य थे। उपरोक्त अधिवेशन मे यूको बैंक के छत्तीसगढ़ राज्य स्थित विभिन्न शाखाओ के अधिकारी उपस्थित थे । अधिवेशन मे अधिकारियों से सबंधित विभिन्न मुद्दो पर चर्चा हुई। इस अधिवेशन मे एसोसियशन के 2024 से 2027 के कार्यकाल के लिए कार्यकारिणी पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमे पी.एल. साहू को अध्यक्ष ,अनुपम गोयल को महासचिव एवं आशीष कौशिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

