छत्तीसगढ़ रमा गौ पूजन उत्सव में –सुरभि गौ शाला/जीव रक्षा केन्द्र, में गौ भक्ति और सेवा संकल्प

0
Screenshot_20241216_192224_copy_536x304.jpg

छत्तीसगढ़ –मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रयास और गौ रक्षा सेवा को प्रोत्साहित करते हुए गौ माता को राज्य माता बनाने की एक पहल जिसे, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर पटेल की पहल में छत्तीसगढ़ में 16 दिसंबर को गौ पूजन महोत्सव के दिन के रूप में मनाया गया। जिसमे राज्य की गौ शाला में वैदिक पूजन के साथ गौ माता को, गुड़, हरा चारा, खिलाकर पूजन किया गया और गौ शाला सुधार की दिशा में नव जागृति के साथ गौ रक्षा का प्रण लिया गया। गौ सेवा और पालन के लिए आज की पीढ़ी को जागरूक करने के लिए बेहतर पहल की शपथ लिया और गौ सेवकों के साथ दानदाताओं का सम्मान किया।

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से गौ शालाओं में डॉक्टर और उनकी टीम उपस्थित रही, जिन्होने बीमार और कमजोर जानवरों को दवा की खुराक और टीकाकरण किया,

सुरभि गौ शाला के संचालक/अध्यक्ष –विशुद्धानंद त्रिपाठी निस्वार्थ भाव से गौ शाला का संचालन के साथ, सरकार द्वारा 20 रु प्रति गाय अनुदान बढ़ाने का स्वागत किया, और गौ शाला संचालन में आने वाली परेशानियों को दूर कर, सुरभि गौ शाला को एक आदर्श गौ शाला के रूप में विकसित करने की बात कही, इस अवसर पर स्वास्थ कर्मियों के साथ –बद्रीसिंह बघेल, सचिव सनद सिंह राजपूत और गौ सेवकों की टीम उपस्थित रही।

टीकाकरण और दवा की खुराक

प्रधान, संपादक –पूरन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed