दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी; लोगों को गर्मी से मिली राहत

0
10_04_2025-live-9_44_23915962_18812150

नई दिल्ली। दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम बदला गया है। गुरुवार शाम को नोएडा में धूल भरी आंधी चली। वहीं पर रोहिणी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। 3-4 मिनट की बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशगवार हुआ।
आसमान में बादल छाए। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं पर मौसमी उतार चढ़ाव के बीच फिलहाल अगले सप्ताह भर लू चलने की संभावना नहीं है। एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज और कल तेज हवाएं चलने तथा हल्की वर्षा होने के भी आसार हैं। इससे तापमान में भी कमी आएगी। उधर दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन में अभी तक का सर्वाधिक है। दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन भर बादलों की लुकाछिपी चलती रहेगी। तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed