डीपीआर अजय अग्रवाल समेत 11 अफसर आईएएस बने

0
0ce50ad2b2ea1a3880ee05927113d08f2b920265b5c5ba17b9af968c3f21d1d6.0

रायपुर। 

राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को आईएएस प्रमोट किया गया है। डीओपीटी ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। डीओपीटी ने साल 2021, 2022 और 2023 की रिक्तियों के आधार पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का प्रमोशन किया है। तीन दिसंबर को अफसरों को आईएएस अवार्ड देने डीपीसी हुई थी। आईएएस पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में हीना अनिमेश नेताम, अश्विनी देवांगन, डॉ. रेणुुका श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, अजय कुमार अग्रवाल, रीता यादव, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार सार्वा, गजेंद्र सिंह ठाकुर, तनुजा सलाम व डॉ. संतोष कुमार देवांगन शामिल हैं। इस प्रमोशन के साथ ही इन 11 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में वृद्धि हुई है। अब ये अधिकारी आईएएस के रूप में राज्य और केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed