दीपका कोयला खदान में अचानक भयानक आग लगने से मची अफरा-तफरी

0
IMG-20241001-WA0018

छत्तीसगढ़
कोरबा । साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड के दीपका कोयला खदान में एक ड्रिल मशीन में अचानक आग लग गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। अपुस्ट जानकारी के अनुसार किसी के जख्मी या घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना दीपका कोयला खदान के ग्राम अमगांव के कोयला खदान से लगे फेस की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ड्रिल मशीन में आग लगने की घटना से कोयला खदान में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए टीमें गठित की गई हैं। साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड के अधिकारियों ने घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार घटना की जांच चल रही है।दीपका कोयला खदान में यह घटना चिंता का विषय है और मजदूरों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed