डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

0
77b42745168ea93697c91a1a7eeeffb78306e80f73efd7c0295792842def5678.0

पेरिस।

पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल की दावेदार मानी जा रही भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट को ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया है. अब खबर आई है कि विनेश फोगाट की तबियत बिगड़ गई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विनेश फोगाट डिहाइड्रेशन के कारण किसी अस्पताल में नहीं बल्कि खेल गांव के अंदर पॉलीक्लिनिक में भर्ती हुईं हैं. ये भी जानकारी मिली है कि कोई सीरियस मामला नहीं है. जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा हो गया था, इसी वजह से उन्हें पेरिस ओलंपिक से डिसक्वालीफाई कर दिया गया. विनेश से सभी को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी. बीती रात उन्होंने सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज की थी. शानदार प्रदर्शन करने वाली विनेश फोगाट से गोल्ड मेडल की पूरी उम्मीद लगाई जा रही थी. अब उनके डिसक्वालीफाई होने के बाद फैंस इस उम्मीद पर पानी फिर गया।

परिवार ने जताई साजिश की आशंका

विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने के बाद उनके परिवार वालों ने सरकार और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि इसमें सरकार और बृज भूषण शरण सिंह का हाथ है. बता दें कि विनेश देर रात 12:30 बजे (08 अगस्त) को फाइनल मुकाबला खेलना था. फाइनल मैच में विनेश की भिड़ंत युनाइटेड स्टेट्स की सारा एन हिल्डेब्रांट से होनी थी।

जानें क्या अब भी मिल पाएगा सिल्वर या ब्रॉन्ज मेडल

नियम के हिसाब से डिसक्वालीफाई होने के बाद अब पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक्स 2024 में कोई मेडल नहीं जीत पाएंगी. यानी फाइनल में पहुंचने के बावजूद विनेश को बिना मेडल घर वापस लौटना पड़ेगा. साफ है कि फाइनल में पहुंचने के बावजूद गोल्ड मिलना तो दूर की बात, अब विनेश फोगाट को सिल्वर और ब्रॉन्ज से भी हाथ धोना पड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed