दंतेवाड़ा डीआरजी, बस्तर फाइटर्स ने 25 लाख इनामी सहित 03 माओवादियों को किया ढेर

0
13459e5690dc73bec78f80dd4bc41ae7948a6d1c4ce8e02ac381884d244db0f5.0

दंतेवाड़ा। 

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, गौरव राय द्वारा बताया गया कि दंतेवाड़ा, बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत थाना गीदम के ग्राम गिरसापारा, इकेली, नेलगोड़ा, बोड़गा के मध्य जंगल पहाड़ी में प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई (एम) के सदस्य, नक्सल कैडरो की उपस्थिति की आसूचना के आधार पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में दिनांक 24.03.2025 को निकली थी दंतेवाड़ा डीआरजी, बस्तर फाईटर्स की टीम।

उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि अभियान के दौरान दिनांक 25.03.2025 के सुबह लगभग 08ः00 बजे ग्राम गिरसापारा, इकेली, नेलगोड़ा, बोड़गा के मध्य जंगल पहाड़ में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जो दोपहर तक लगातार चलती रही। फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर 03 पुरूष माओवादियों का शव बरामद हुआ।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि मारे गये नक्सलियों के नाम/पद व पता  :

1. नाम:- सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ सोनसाय उर्फ मुरली (अंकेसरापु सरैया) पद एसजेडसीएम निवासी तारलापल्ली वारंगल तेलंगाना।
उक्त माओवादी सन् 1999 में दंडकारण्य क्षेत्र में प्रवेश किया और 2003 में माड़ क्षेत्र के साथ-साथ गढ़चिरौली मंें मुरली के नाम से सक्रिय रूप से शामिल रहा। 2012 से नक्सली कमांडर प्रभाकर के साथ काम कर रहा था जो 2014-15 से एसजेडसी (SZC)  का सदस्य रहा। उक्त माओवादी नक्सल संगठन के नार्थ ब्यूरो से भी जुड़़ा हुआ था जो दंडकारण्य तथा माड़ डिविजन में मोपोस इंचार्ज के रूप में कार्यरत था।
2. नाम:- मन्नू बारसा एसजेडसीएम सुरक्षा दलम सदस्य/पार्टी सदस्य, ईनाम 02 लाख रूपये, निवासी बोड़गा, थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर।
03 नाम:- पण्डरू अतरा एसजेडसीएम सुरक्षा दलम सदस्य/पार्टी सदस्य, ईनाम 02 लाख रूपये, निवासी बोड़गा, थाना भैरमगढ,़ जिला बीजापुर।

बरामद हथियार/सामाग्री:
1. इंसास 01 नग एवं मैग्जीन – 02 नग, जिंदा राउण्ड – 16 नग।
2. 303 रायफल 01 नग एवं मैग्जीन – 01 नग, राउण्ड – 05 नग।
3.  12 बोर रायफल 01 नग एवं जिंदा राउण्ड – 03 नग, मिस्स राउण्ड – 01 नग।
4. इसके अतिरिक्त अन्य:- देषी एचई- 05 नग, बारूद गोला – 03 नग, फटाखा – 20 नग, मैग्जीन पोच – 03 नग, वायर पिला-काला रंग का लगभग- 30 मीटर, बैटरी – 05 नग, थरमष – 01 नग, काला कलर का कपड़ा स्टार बना हुआ – 01 नग, पिट्टू बैग – 06 नग, नक्सली वर्दी पेंट – 01 नग, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि सरकार के मंशा के अनुसार और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात DRG/STF/Bastar Fighters/CoBRA/CRPF/BSF/ITBP/CAF – अन्य समस्त सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है इसलिए माओवादी संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे। वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध माओवादी विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप विगत 83 दिनों में कुल 100 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed