a03e7125827e71db4809df587350fc0bd04de0c9c612493ce9c3f1fea6551c62.0

रायपुर।

प्रदेश में दशक में फरवरी का पहला सप्ताह सबसे गर्म गुजर रहा है। न केवल दिन गर्म है, बल्कि रात भी काफी गर्म हो गई है। बुधवार को राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर गया। वहीं, रात का तापमान 20 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। दिन व रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। गुरुवार को भी तापमान ऐसा ही रहने की संभावना है।
उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में जरूर न्यूनतम तापमान एक से तीन डिग्री तक गिर सकता है। दिन काफी गर्म रहेगा और रातें ठंडीं, ऐसा मौसम अगले तीन दिनों तक रहने वाला है। बुधवार को बालोद सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां पारा 35.6 डिग्री पर रहा। वहीं, बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े 6 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहेगा। बाकी इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। आसमान साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed