दुर्गा विसर्जन के दौरान फैली करंट, 12 से अधिक लोग घायल

0
4091513-untitled-47-copy

धमतरी । धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यह घटना कंवर गांव की बताई जा रही है, जहां दुर्गा विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं, 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।
इधर धमतरी में जिले के दशहरा मैदान में रावण दहन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। रावण की झलक भी सामने आई है, जिसमें सिर के सभी हिस्से जिले से बाहर तैयार किए जा रहे हैं। तलवार और ढाल भी बाहर तैयार हो रहा है। वहीं धड़ और पैर का हिस्सा धमतरी सोरिद में तैयार हो रहा है। कहा जा रहा है कि, इस बार के दशहरा पर्व को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed