एएसआई से सब इंस्पेक्टर बने जितेन्द्र यादव एवं परमेश्वर राठौर के कंधों पर सजाए गए सितारे

0
IMG-20241213-WA0014-780x470-1

कोरबा। जिला पुलिस बल के दो तेजतर्रार एएसआई जितेन्द्र यादव एवं परमेश्वर राठौर का प्रमोशन सब इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर हुई है। गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी हुआ। वहीं शुक्रवार को एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने उन्हें अपने कार्यालय बुला लिया। दोपहर में दोनों अधिकारी एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां एसपी सिद्धार्थ तिवारी, एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान व दर्री सीएसपी आईपीएस विमल पाठक ने अधिकारियों के कंधे पर दो सितारे सजाकर उन्हें सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन दिया। इस दौरान उच्च अधिकारियों ने सब इंस्पेक्टर बनने पर जितेन्द्र यादव एवं परमेश्वर राठौर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल-भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed