एक्ट्रेस-सांसद कंगना को मिली जान से मारने की धमकी ….वीडियो जारी कर दी धमकी
एक्ट्रेस-सांसद कंगना को मिली जान से मारने की धमकी ….वीडियो जारी कर दी धमकी
मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत को जान से मारने की धमकी मिल रही है. ये धमकियां उन्हें फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर रिलीज होने के बाद से ही दी जा रही है. इसके पीछे कट्टरपंथी सिख संगठन हैं.
कंगना को मिली धमकी
विक्की थॉमस सिंह, एक ईसाई से निहंग बने व्यक्ति ने एक वीडियो जारी किया. जिसमें कंगना रनौत को खुलेआम जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि “अगर फिल्म में उन्हें यानी मारे गए खालिस्तानी नायक जरनैल सिंह भिंडरावाले को आतंकवादी के रूप में दर्शाया गया है, तो याद रखें कि इंदिरा गांधी के साथ क्या हुआ था, जिनकी फिल्म आप बना रहे हैं? सतवंत सिंह और बेअंत सिंह कौन थे? हम संतजी को अपना सिर अर्पित करेंगे, और जो सिर अर्पित कर सकते हैं, वो अपना सिर भी काट सकते हैं.”
वहीं कई सिख संगठन ने कंगना की फिल्म इमरजेंसी पर बैन लगाने की भी मांग की है. संगठनों के मुताबिक फिल्म में सिख कम्यूनिटी को ”बैड लाइट्स” में दिखाने की कोशिश की गई है. हालांकि फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होनी है और अभी तक इसका सिर्फ ट्रेलर ही रिलीज किया गया है, बावजूद इसके इसपर बैन लगाने की मांग की जा रही है. एसजीपीसी का कहना है कि जरनैल सिंह भिंडरावाले को कम्यूनिटी शहीद घोषित किया गया है और पूरे सिख समुदाय को अलगाववादी बताना गलत है.
6 सितंबर को रिलीज हो रही है मूवी
इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इस मूवी की रिलीज काफी समय से टल रही थी. ये मूवी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस मूवी में कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक हैं.
