घर के पास पटाखा फोड़ने से किया मना, दो लागों ने पीट-पीट बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

0
f96352aa-c5d2-441e-bef1-28a1fc5aa681-1140x570

बलौदाबाजार। यह मामला है बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अमेंरा का जहां फटाका फोड़ने के विवाद पर एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबित, 2 नवंबर दीपावली की रात ग्राम अमेरा के रहने वाले जगन्नाथ धृतलहरे के घर के सामने गांव के ही दो युवक पटाखा फोड़ रहे थे। तभी सामने के घर के रहने वाले ग्रामीण जगन्नाथ ने उन्हें घर के पास पटाखा फोड़ने से मना किया। जिसको लेकर जगन्नाथ और युवकों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्साए युवकों ने हाथ मुक्के और पैर से मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां दो दिन के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही ग्रामीण की मौत के बाद नाराज परिजन मृतक के शव को लेकर थाना पलारी पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, जिस पर थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कराई करते हुए नाबालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed