घरेलू विवाद में शिकायत करने थाना पहुंची पत्नी, इधर पति ने आहत होकर लगा ली फाँसी

0
n6378716021730792463798f6c4e0d4232fc8f9030b05fc2cf3533862fe6c3431442b1b21a5593349f11016

छत्तीसगढ़
भिलाई । जामुल थाना क्षेत्र पति पत्नी के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि जब पत्नी इसकी शिकायत करने थाने गई तो पति ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और जांच में जुट गई है।जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान हीरालाल साहू पिता दशरथ साहू (40 साल) के रूप में हुई है। वो घासीदास नगर बॉम्बे आवास में रहता था। हीरालाल के एक बेटा और बेटी हैं। हीरालाल मकान बनाने का ठेका लेने का काम करता था।

हीरालाल और उसकी पत्नी के बीच पिछले 5-6 सालों से पट नहीं रही थी। आए दिन झगड़ा होने पर दोनों के बीच तलाक की स्थिति आ गई थी। पत्नी बार-बार तलाक मांग रही थी, लेकिन हीरालाल उसे तलाक नहीं दे रहा था। इस बात को लेकर सोमवार दोपहर दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। दोपहर 12.30 बजे के करीब पत्नी हीरालाल की शिकायत करने की बात कहकर थाने जाने के लिए निकली। वो थाने पहुंची भी नहीं थी कि उसका लड़का दौड़ता हुआ पहुंचा और बोला की पापा ने फांसी लगा ली है। जब पत्नी घर पहुंची तो देखा कि हीरालाल कमरे के अंदर फंदे पर झूल रहा है।उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हीरालाल के शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed