ग्राहक हो जाएं सतर्क: हड़ताल के चलते 22 से 30 मार्च तक बैकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित

0
Oplus_131072

Oplus_131072

बिलासपुर। 

देश भर के बैंक कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सड़क पर उतरेंगे। यू jniनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले मार्च में दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। 24 और 25 मार्च को बैंक बंद रहेंगे।ठीक पहले 22 मार्च को चौथा शनिवार और 23 मार्च को रविवार के अवकाश को मिलाकर बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं। ग्राहकों को इस बीच बैंकिंग कार्यों को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यूएफबीयू की ओर से कहा गया है कि सरकार और बैंक प्रबंधन ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो 24 और 25 मार्च को हड़ताल अनिवार्य होगी।

 

 

शनिवार और रविवार अवकाश पड़ेगा। इन दो दिनों के बाद हड़ताल के कारण बैंक चार दिन तक बंद रहेंगे। इससे ग्राहकों को अपने जरूरी काम निपटाने में मुश्किल हो सकती है। बैंक कर्मचारी लंबे समय से कई मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं।

ये मांगे उठा रहे हैं बैंककर्मी

  • बैंकिंग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना।
  • सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करना।
  • सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती करना।
  • नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed