ग्राम कुमर्रा छुरिया में आदर्श उल्लास केन्द्र का हुआ शुभारंभ

0
1729786085_11a437cbc3ef7149d8e8

रायपुर ।

 

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के पहल पर राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में राजनांदगांव के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुमर्रा छुरिया में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से ’आदर्श उल्लास केन्द्र’ का शुभारंभ किया गया।
साक्षरता के जरिए जीवन में सुधार की ओर कदम
कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती रश्मि सिंह ने बताया कि आदर्श उल्लास केन्द्र का लक्ष्य उन ग्रामीणों को शिक्षा प्रदान करना है, जो किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए हैं। केन्द्र में बुनियादी साक्षरता, गणित, और सामाजिक जागरूकता से संबंधित जानकारी दी जाएगी, ताकि असाक्षर लोग पढ़ने-लिखने में सक्षम हो सकें और अपनी दैनिक जीवन की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।
स्थानीय शिक्षकों और स्वयंसेवकों की मदद से साक्षरता का होगा प्रसार
उल्लास केन्द्र में शिक्षण कार्य स्थानीय शिक्षक और स्वयंसेवकों द्वारा संचालित किया जाएगा, जो नियमित रूप से कक्षाओं का आयोजन करेंगे और ग्रामीणों को साक्षर बनाने में मदद करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित असाक्षरों को अध्ययन सामग्री के रूप में पुस्तिका, पेन, और कॉपी भी वितरित की गई।
ग्रामीणों ने की पहल की सराहना
शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, और शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे। ग्रामीणों ने आदर्श उल्लास केन्द्र के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया और इसे गांव के विकास और उन्नति के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। इस पहल से ग्रामीण समुदाय में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा मिलेगा और असाक्षरों को सशक्त बनाकर समाज के विकास में योगदान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed