गुरुग्राम में गत्ता गोदाम में लगी भयंकर आग, चारों तरफ छाया धुंआ ही धुंआ

0
03_11_2024-jnm908_23825262

गुरुग्राम।

गुरुग्राम के सेक्टर 21 स्थित रिहायशी इलाके में बने गत्ता गोदाम में लगी भयंकर आग। दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल अभी लगने का कारण नहीं लग पाया हैं। करीब 25 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। गत्ता गोदाम में आग लगने के बाद धीरे धीरे आग की लपटे बढ़ने लगी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटे कई किलोमीटर दूर से ही देखी जा सकती थी। इस घटना में किसी भी प्रकार की जान की हानि नहीं हुई है।बता दें सेक्टर वासियों के मुताबिक इस सेक्टर के बीच अवैध रूप से गोदाम बने हुए हैं। इनको हटवाने के लिए कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके है लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed