जल जीवन मिशन से दूरस्थ ग्राम राजादेवरी की बदली तस्वीर,लोगो को मिलने लगा है घर में ही स्वच्छ जल

0
1728301592_120760bc056cda09dd56

बलौदाबाजार। 

कसडोल के दूरस्थ वनांचल ग्राम पंचायत राजादेवरी में जल जीवन मिशन पूरा होने से गांव की तस्वीर ही बदल गईं है। अब लोगो को पीने के लिए घर में ही स्वच्छ जल मिलने लगा है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इस मिशन का उद्देश्य हर घर तक नल द्वारा स्वच्छ और सुरक्षित पानी पहुँचाना है। जिससे ग्रामीण जीवन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। गांव वालो से चर्चा करते हुए जल जीवन मिशन से राजकुमार कोशले ने बताया की जल जीवन मिशन के तहत, सिंगल विलेज योजना अन्तर्गत गांवों में नल-जल योजनाएं स्थापित की गई हैं, जिससे गांव के लोगों को स्वच्छ पानी प्राप्त हुआ है। स्वच्छ पानी की उपलब्धता से जल जनित बीमारियों में कमी आई है,जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। पानी लाने में लगने वाला समय बचाने के कारण महिलाओं को अन्य कार्यों में भाग लेने का अवसर मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। मिशन के अंतर्गत जल संरक्षण और कुशल उपयोग के लिए जागरूकता कार्यक्रम सतत चलाए जा रहे हैं। जिससे दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित की जा सके। मनोज कुमार राठौर ने बताया की जल जीवन मिशन ने न केवल पानी की समस्या का समाधान किया है, बल्कि यह ग्रामीण विकास और आर्थिक समृद्धि का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बन गया है। हमारा लक्ष्य है कि सभी गांवों में पानी की पर्याप्तता और स्वच्छता को सुनिश्चित किया जाए, ताकि हर नागरिक का जीवन बेहतर हो सके। कार्यक्रम में स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से मनोज कुमार राठौर राजकुमार कोशले, सादिक खान सरपंच झुक लाल बंदे,सचिव उदेय लाल भोई,किरण पूरी गोस्वामी,संबंधित ठेकेदार संतोष खरे सहित गांव के आम जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed