जुलुस जैसे ही मस्जिद के पास पहुंची और हुआ पथराव, पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग

0
4476748-untitled-2-copy

झारखंड।

हज़ारीबाग में रामनवमी से पहले मंगलवार को निकाले गए मंगला जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ गया. दरअसल रामनवमी के पूर्व हर मंगलवार को मंगला जुलूस निकाला जाता है. आज होली के बाद दूसरे मंगलवार को भी मंगला जुलूस निकाला गया. हजारीबाग के विभिन्न अखाड़ा धारी अपने-अपने जुलूस को लेकर हजारीबाग के विभिन्न चौक-चौराहे से गुजर रहे थे, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया. पथराव हजारीबाग के जामा मस्जिद चौक के समीप किया गया, जहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई.
पथराव की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई. पथराव रोकने के लिए पुलिस को चार राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी ,जिससे भीड़ तीतर भीतर हुई. यहां सांप्रदायिक गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हुई और फिर पथराव होने लगा. दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाठीचार्ज किया और चार राउंड हवाई फायरिंग की तब जाकर भीड़ तीतर-बितर हुई. घटना स्थल पर पुलिस एवं हजारीबाग के वरिष्ठ पदाधिकारी कैंप किए हुए हैं. फिलहाल स्थिति अभी नियंत्रण में है दोनों समुदाय के लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed