कांग्रेस ने राजभवन तक निकाला पैदल मार्च

0
WhatsApp Image 2024-12-18 at 5.35.45 PM (1)

रायपुर । 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस ने बाबा अंबेडकर मूर्ति से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला।अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग के द्वारा लगाए गए आरोपों तथा इन आरोपों के कारण अंतरराष्ट्रीय जगत में जो भारत की छवि खराब हुई है उसको लेकर तथा महीनों से मणिपुर में फैली हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने यह मार्च निकाला।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमेरिका न्याय विभाग ने अडानी के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। इन आरोपों ने रिश्वतखोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और बाजार में हेरफेर के एक परेशान करने वाले पैटर्न को उजागर किया है, जो भारतीय व्यापार और वित्त की प्रतिष्ठा को धूमिल करते है। यह घटना भारत में कॉर्पोरेट गवर्नेंस और नियामक निगरानी के संबंध में गंभीर चिंताएं उत्पन्न करती है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बीच विश्वास की हानि चिंताजनक है। पूंजी के संभावित पलायन से आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और समग्र विकास बाधित हो सकता है। इसके अलावा, सरकार द्वारा संसदीय चर्चा को जानबूझकर रोकना और इस मुद्दे पर मौन रहना जिम्मेदारी और जवाबदेही से बचने का एक चिंताजनक संकेत है। मणिपुर निरंतर हिंसा, गोलीबारी, कर्फ्यू और व्यापक अराजकता के एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है। कई लोगों की जानें चली गई हैं, और एक अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे है। संकट की गंभीरता के बावजूद केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार इस स्थिति को संबोधित करने या इसे कम करने में पूरी तरह विफल रही है। हैरानी की बात यह है कि प्रधानमंत्री ने अभी तक मणिपुर का दौरा नहीं किया है, जबकि पूरी तरह से अयोग्य मुख्यमंत्री अब भी सत्ता पर काबिज है, जिससे इस गंभीर स्थिति के प्रति उदासीनता का पता चलता है।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो वर्मा, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, महामंत्री सुबोध हरितवाल, दीपक मिश्रा, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, श्रीकुमार मेनन, शिव सिंह ठाकुर, मदन तालेड़ा, अशोक राज आहूजा, पप्पू बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ठाकुर, दीपा बग्गा, सुमित दास, दिलीप चौहान, देव कुमार साहू, दाऊलाल साहू, जी श्रीनिवास, जमशेद अहमद पप्पू, राकेश धोत्रे, कामरान अंसारी, अविनय दुबे, माधव छुरा, मुन्ना मिश्रा, पुष्पराज बैद, प्रवीण चंद्राकर, अनिल रायचूर, पदमा कहार, मोहम्मद मजीद फहीम, मोहसिन खान, मोहम्मद आसिफ, नवीन लाजरस, पंकज सिंह, जय नारायण जलछतरी ,महावीर देवांगन, दिलशाद हुसैन, संदीप तिवारी, पार्षद- अमित दास, समीर अख्तर, आकाश तिवारी, देवेंद्र यादव, बंटी होरा, नीलकंठ जगत, सतनाम सिंह पनाग, पुरुषोत्तम बेहरा, वार्ड अध्यक्ष सागर वाकडे, जावेद, योगेश तिवारी, योगेश साहू, अनुभव शुक्ला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed