कांग्रेस के नगरीय निकाय पर्यवेक्षक प्रमोद तिवारी कल पहुंचेंगे बागबाहरा- भूपेन्द्र सिंह ठाकुर

0
219d0e1a4a5ad92eda83a9e461b692b9d19012a6ebd3511cf264dfeb6b979c1e.0

बागबाहरा।

राज्य में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए सरगर्मियां तेज हो चुकी है ।इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक प्रमोद तिवारीकल बागबाहरा पहुंचेंगे। बागबाहरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बागबाहरा में आयोजित हो रहे इस बैठक में रायपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी को पर्यवेक्षक बनाया गया है और उन्हीं के पर्यवेक्षण में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के चयन संबंधित कार्य संपादित किए जाएंगे।जिसके लिए तिवारी बागबाहरा पहुंच रहे हैं । जहां वे नगरीय निकाय चुनाव संबंधी बैठक में शामिल होंगे ।इस बैठक में  तिवारी के साथ-साथ शासन के पूर्व संसदीय सचिव व वर्तमान विधायक द्वारिकाधीश यादव,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर सहित जिले के सभी कांग्रेसी नेता उपस्थित रहेंगे।

जिसमें  प्रदेश  ब्लॉक, जिला, प्रदेश पदाधिकारीगण, पूर्व जनपद अध्यक्ष, सभापति, जनपद सदस्य गण , नगर पालिका अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,पार्षद गण, पूर्व एल्डरमेन, प्रतिनिधि, सरपंच संघ, प्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, प्रभारी, जोन प्रभारी , सेक्टर प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस जन, यूथ कांग्रेस एन.एस.यू.आई, महिला कांग्रेस, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, युवा मितान क्लब, एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी वह सदस्यों को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है ।वहीं चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को भी बायोडाटा सहित पहुंचनेके लिए कहा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed