केन्द्रीय जेल रायपुर में राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर स्वच्छता संगोष्ठी एवं जेल परिसर के सफाई अभियान के लिए श्रमदान
राज्य सरकार के गठन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तावित कार्यक्रम के अन्तर्गत बंदियों के मध्य संगोष्ठी का आयोजन जेल सभा भवन में किया गया। संगोष्ठी में लगभग 30 बंदियों ने भाग लिया तथा स्वच्छता के संबंध में अपने विचार रखें। बंदियों के मध्य शौच के बाद हाथों की सफाई तथा बिस्तर, कपड़ों, शरीर के अंगो की साफ-सफाई कर किस प्रकार से बीमारियों से बचा जा सकता है। इस पर चर्चा की गई। संगोष्ठी में किये गये चर्चा के परिणामस्वरूप बंदियों द्वारा साफ-सफाई करने तथा अन्य बंदियो को भी जागरूक करने का प्रण लिया गया। इसी प्रकार जेल के आंतरिक एवं बाह्य परिसर के साफ-सफाई हेतु जेल सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया तथा जेल परिसर की नियमित साफ-सफाई का प्रण लिया गया। कार्यक्रम का उददेश्य “स्वच्छता ही सेवा है” का संदेश देना व बंदियों को स्वच्छता के लिये प्रेरित करना है।
