खिलाड़ियों को परोसा गया कीड़े वाला खाना, विवादों में घिरा राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता

0
c2ebac5b1ac99854ecdbbd9ed88ff07d306d15be67819346d4753cd8bca10663.0

विदिशा। 

मध्य प्रदेश के विदिशा से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। यहां 68वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देशभर से आए इन खिलाड़ियों को ऐसा खाना परोसा गया, जिसमें कीड़े मिले हैं।  खिलाड़ियों ने भोजन पर कड़ी आपत्ति जताई है, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी अधिकारी केवल जांच का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ते दिखाई दे रहे हैं।

यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत हो रही है, इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 1473 खिलाड़ी विदिशा आए हैं। विदिशा के जिला खेल स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन 12 नवंबर तक किया गया है। खिलाड़ियों ने इस तरह के खराब खाने की शिकायत करते हुए सवाल उठाए हैं कि आखिर ऐसी स्थिति में उनसे प्रदर्शन की क्या उम्मीद की जा सकती है?

68वीं राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शामिल होने आए एक खिलाड़ी बताते हैं कि – “हम पूरे देश से यहां खेलने आए हैं, लेकिन हमें जो खाना दिया जा रहा है उसमें कीड़े निकल रहे हैं। ये बिल्कुल अस्वीकार्य है। वहीं एक और खिलाड़ी बताते हैं कि खाना देखकर ही खेलने का मन नहीं कर रहा। हम अपनी मेहनत से यहां आए हैं और हमें ये सम्मान मिल रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed