किसान मिलाप को पैसे के लिए नहीं जाना पड़ा 12 किमी दूर स्थित बैंक

0
1732707768_97919ef491d65adf19d1

उत्तर बस्तर कांकेर ।

 

किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत करते हुए राज्य शासन द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में ही अनेक सहूलियतें मुहैय्या कराई जा रही हैं। उनमें से एक है- धान खरीदी केंद्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा। जिले के दूरस्थ अंचल में स्थित केंद्रों में किसानों को त्वरित नकदी प्रदाय करने के उद्देश्य से माइक्रो एटीएम मशीन उपलब्ध कराई गई है। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम कोदापाखा में स्थित धान उपार्जन केंद्र में किसानों को धान बेचने के बाद मौके पर ही नकद राशि का भुगतान माइक्रो एटीएम के जरिए किया जा रहा है। इस सुविधा से स्थानीय किसानों को अब 10-12 किलोमीटर ब्लॉक मुख्यालय दुर्गूकोंदल जाना नहीं पड़ता। कोदापाखा केंद्र में धान बेचने के बाद ग्राम बंगाचार से आए किसान श्री मिलाप राम पटेल ने यहां उपलब्ध माइक्रो एटीएम का उपयोग किया और ट्रायल के रूप में एक हजार रुपए निकाले। उन्होंने बताया कि आसपास के गांवों में बैंक की सुविधा नहीं है जिसके चलते क्षेत्र के ग्रामीणों व किसानों को 10-12 दूर ब्लॉक मुख्यालय दुर्गूकोंदल जाना पड़ता है। यही नहीं, आने-जाने के कारण अतिरिक्त समय और श्रम भी लगता है। उन्होंने बताया कि माइक्रो एटीएम का उपयोग बहुत ही आसान है। आधार नंबर और फिंगर प्रिंट के माध्यम से नकद राशि प्राप्त की जा सकती है। किसान श्री पटेल ने कहा कि शासन  द्वारा धान खरीदी केंद्रों में दी जा रही यह सुविधा वरदान साबित हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार की इस नवाचारी पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed