कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

0
1741682396_89aebad186926e30c6c1

महासमुंद ।

कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे से साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शासकीय एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं कार्यां की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू,  रवि राज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा अन्य विकासखण्ड अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े थे।कलेक्टर लंगेह ने किसान पंजीयन की जानकारी लेते हुए कहा कि इसमें आवश्यक तेजी लाएं। उन्होंने किसानों का एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री एप्प/पोर्टल में सीएससी और सहकारी समितियों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी एग्रीटेक एप्प के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते है। इसी तरह उन्होंने धान उठाव की प्रगति की समीक्षा की। शेष एक लाख 10 हजार क्विंटल धान का उठाव आगामी 13 मार्च तक उठाव करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में राशन कार्ड के ई केवाईसी के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड के ई केवाईसी के लिए 31 मार्च तक का समय सीमा निर्धारित है। उन्होंने वर्तमान में चल रहे बोर्ड परीक्षाओं में किसी भी प्रकार के नकल प्रकरण पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने नगरीय निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य में अधिक से अधिक सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत जिन परिवारों का आधार कार्ड नहीं बना है, उनके लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। निक्षय निरामय योजना अंतर्गत चिन्हांदकित सभी मरीजों के संरक्षण एवं उसके इलाज के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए है। इसी तरह जल शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न जल स़्त्रोतों का फोटो अपलोड करने कहा गया है। इसी तरह निर्माण एजेंसी को 20 मार्च से पहले लंबित भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसी पूर्णतः प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लेवें। महासमुंद एवं बागबाहरा एफसीआई के समीप सड़क के दोनों किनारों पर वाहन खड़ा करने को रोकने के लिए अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को त्यौहार के मद्देनजर मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों के लगातार निरीक्षण कर सैंपल लेने के निर्देश दिए है।

बैठक में कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का समय सीमा पर निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा पीएम आवास, पीएम जनमन, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड आदि की समीक्षा की गई एवं उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने माननीय हाई कोर्ट एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों को गंभीरता से लेते हुए समय सीमा में जवाब देने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान दुर्गा महिला स्व सहायता समूह भोरिंग द्वारा बनाए जा रहे हर्बल गुलाल कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों को भेंट किया गया। कलेक्टर ने राशि भुगतान करते हुए सभी आम नागरिकों से हर्बल गुलाल का उपयोग करने और महिला स्व सहायता समूहों से खरीदने की भी अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कलेक्टर ने की कार्रवाई,छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

0
67b26c492c7d2b526d9d96e88d428b0168471f6ec6fb84a3dafecca57d5c035d.0

रायपुर।

कलेक्टर कोरबा ने पोड़ी उपरोड़ा कन्या छात्रावास की अधीक्षिका जय कुमारी रात्रे को शासकीय कार्य में लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कटघोरा निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक

0
WhatsApp Image 2024-09-18 at 6.54.26 PM

जांजगीर-चांपा।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को अपने विभागीय कार्याे में बेहतर प्रदर्शन करने एवं योजनाओं से आमजनों को प्राथमिकता से लाभांवित करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित प्रकरणों का भी समय सीमा के अंदर नियमानुसार निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर  छिकारा ने सभी विभागीय अधिकारियों को कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर  छिकारा ने स्वस्थ जांजगीर-चांपा के तहत सभी बीएमओ को चिन्हाकित स्कूलों में छात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने 26 सितंबर, 27 व 28 सितंबर को शिविर लगाने की आवश्यक तैयारी करने के निदेश दिए। उन्होंने 19 सितंबर को पामगढ़ में आयोजित होने वाले दिव्यांगता जांच शिविर की संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में आंगनवाड़ी और सहायिका के पदों की नियुक्ति हेतु लंबित आवेदनों पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने कहा। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए मेरिट लिस्ट जारी कर भर्ती कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उत्कृष्ट जांजगीर-चांपा के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉप 30 छात्रों को कोटमीसोनार भ्रमण कराने हेतु आवश्यक तैयारी करने कहा। कलेक्टर ने बताया कि 21 सितंबर को पीटीएम आयोजन किया जाएगा उन्होंने संबंधित विद्यालयों के नोडल अधिकारियों को अपने संबंधित विद्यालय में जाकर टीचर व बच्चों की उपस्थित, सिलेबस की पूर्णता जांचने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वच्छ विद्यालय मेरी जिम्मेदारी के तहत स्कूलों के साथ साथ स्वच्छता नायक-नायिका भी 2 अक्टूबर को सम्मानित किये जायेंगे। उन्होंने सभी बीईओ को सभी क्लस्टर के सबसे स्वच्छ स्कूल का चिन्हांकन करने कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई व कचरा प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

 कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्कूल, आश्रम, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, उचित मूल्य दुकान, मैदानी शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण समय समय पर सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, समय सीमा के प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन और जन शिकायत, चैटबोट संवाद 24×7 के प्रकरणों पर चर्चा कर संबंधित विभागों को समय-सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार के प्रकरणों का निराकरण के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश तहसीलदारों को दिए। उन्होंने जिले में स्वीकृत महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं जनहितकारी गतिविधियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों से कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी के आवेदनों, जनदर्शन, जन शिकायत, सीएम जनदर्शन के शिकायतों, राजस्व न्यायालयों, नगरीय निकायों के अंतर्गत प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर  एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed