KORBA:रात में गौवंश की तस्करी,विहिप-बजरंग दल ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

0
IMG_20250503_193944-860x378-1

कोरबा।

शहर से हो रही गौ-तस्करी एवं पशु क्रूरता के संबंध में कार्यवाही की मांग विश्व हिंदू परिषद,कोरबा ने की है। शिकायत करने कोतवाली पहुंचे परिषद के लोकेश तिवारी व अन्य लोगों ने बताया कि 02 मई की रात करीब 11:45 बजे विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि कोरबा क्षेत्र के इमलीडुग्गु, सीतामणी चौक से एक वाहन के माध्यम से अवैध रूप से गौ-वंश की तस्करी की जा रही है।
उक्त सूचना के आधार पर विश्व हिंदू परिषद की टीम, बजरंग दल के ‌द्वारा मौका निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि टाटा एस मालवाहन क्रमांक CG 12 BL 4143 में दो बैलों को बहुत ही बेरहमी से बांधकर कहीं अज्ञात स्थान की ओर ले जाया जा रहा था। जब वाहन चालक पंप हाउस निवासी से इस संबंध में पूछताछ की गई, तो वह कोई स्पष्ट उत्तर देने से बचता रहा और अपनी पहचान छुपाने का प्रयास करता रहा। वाहन, दो बैल सहित चालक को पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed